The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

विधायक जीत राम कटवाल बोले आधे अधुरे बागछाल पुल का उद्घाटन कर रहे CM

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 16 मार्च को बागछाल पुल के शुभारंभ करने आ रहे हैं, लेकिन, अभी तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। आनन फानन में इसका लोकार्पण किया जा रहा है। वहीं, इसके बारे में स्थानीय विधायक होने के नाते मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई। यह बात शुक्रवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कही।


जीतराम कटवाल ने बताया कि वर्ष 2005 में इस पुल का शिलान्यास हुआ और 2007 में इसका निर्माण कार्य बंद हो गया। उनके विधायक बनने के बाद भाजपा कार्यकाल में 2018 से 2022 तक इसका कार्य करवाया गया। अभी भी इसका कार्य शेष है। उनका आरोप है कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में अपने एक वर्ष के कार्यकाल में झंडूता के साथ भारी भेदभाव किया है। इस क्षेत्र के लिए कोई बजट नहीं दिया गया। कांग्रेस ने हमेशा जनता को ठगने की कोशिश की है और जनता के हितों के खिलाफ कार्य किया है। कांग्रेस के लिए नियम और विकास के कोई मायने नहीं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर का योगदान है।

Story You May Like