The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

सैकड़ों बीमारियों को दूर करता है इस पेड़ का फल, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है इसके फल-पत्ते और बीज

आंवला सेहत और स्किन दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। काफी लोग आंवले का मुरब्‍बा खाना ज्‍यादा पसंद करते है। इसलिए इसे सर्दियों का 'सुपरफूड' भी कहा जाता है। आंवले के पोषक तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। इतना ही नहीं इसका खाने के साथ-साथ दवाइयों में भी सेवन किया जाता है। इसमें विटामिन सी होता है। क्‍या आपको पता हैं कि आंवले के पेड़ पर देवी-देवताओं का निवास होता है। इस पर ' भगवान विष्णु ' का निवास होता है। अगर इस पेड़ की कोई नवमी पर पूजा करता है तो वह धन्य हो जाता है। उसे मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद मिलता है। इस पेड़ के काफी लाभ भी हैं। आयुर्वेद में आंवले का इस्‍तेमाल 1000 सालों से बीमारियों के इलाज के लिए किया जा रहा है।


21




लीवर और किडनी के लिए लाभदायक


आंवला लीवर और किडनी के लिए भी लाभदायक होता है। इसे विषहरण कहा जाता है। यह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है। खास बात यह है कि यह चेहरे की त्‍वचा को साफ और चमकदार बनाता है। आंवले में Vitamin C पाया जाता है। अगर किसी को अपनी स्‍किन से दाग-धब्‍बे, झुर्रियां दूर करनी हैं तो उन्‍हें आंवला खाना और लगाना चाहिए। इसे आप डाइट में शामिल करें। यह आपकी स्‍किन को मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव स्‍ट्रेस से बचाने में मदद करता है।


24


दाग-धब्बों को कम करने में करता है मदद

आंवले में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों को मिटाता है। यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं। इसका हर रोज इस्तेमाल करने से काफी राहत मिलती है। यह चेहरे पर ग्‍लो भर देता है। जिससे हर कोई जवां दिखता है।


22



आंवले में मौजूद मिनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट का कॉम्‍बिनेशन


इसमें विटामिन सी, मिनरल और एंटीऑक्‍सीडेंट का कॉम्‍बिनेशन मौजूद होता है। इसे खाने से स्‍किन का रंग और ज्‍यादा साफ होता है। यह एक घरेलू नुस्खा है। इसका जूस भी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। यह कुछ हद तक प्राकृतिक धूप से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके सेवन से हमें सनस्‍क्रीन लगाने की जरूरत नहीं होती।



चेहरे पर बढ़ती है चमक


आंवले में सेहत के कई राज छिपे होते हैं। जो हमें धीरे-धीरे पता चलता है। यह मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को कम करके स्‍किन को ग्लोइंग बनाता है। हमारे चेहरे के लिए यह रामबण नुस्खा है। इसे खाने से चेहरे की चमक बढ़ती है।


आंवला खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

आंवले को सुबह खाली पेट खाना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को काफी लाभ मिलता है। आप इसे किसी भी तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसका जूस भी पी सकते हैं या फिर इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं।


23


आंवला कितना फायदेमंद है?

यह इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षण को दूर करता है। साथ ही अपच, गैस, पेट के अल्सर में भी फायदेमंद होता है। यह खनिज और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में बॉडी की मदद करता है।


फाइन लाइन्स क्या होता है?


फाइन लाइंस आमतौर पर आपकी स्किन की नाजुक जगह पर पतली दरारे होती है, जो एजिंग का संकेत हो सकती है। रिंकल्स की तुलना में यह बहुत हल्की होती है। रिंकल्स त्वचा में पड़ने वाली लकीरें या सिलवटें हैं, यह एजिंग का सामान्य लक्षण है।



रात में आंवला क्यों नहीं खाना चाहिए?

इसकी ठंडी तासीर होती है। जिसके कारण रात में आंवले का रस पीने से बचना चाहिए। इससे आपको जुकाम लग सकता है। गर्मियों में यह खाना काफी फायदेमंद है।



ग्लोइंग स्किन के लिए आंवला का उपयोग कैसे करें? 








 

आंवला त्वचा को साफ़ करता हैं। दो बड़े चम्मच आंवले का रस और दो बड़े चम्मच मसला हुआ पपीता लें और इसे मिला लें। रुई की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें। आप हफ्ते में एक बार ऐसा करें, आपको एक महीने में रिजल्ट दिखेगा। 






(एकता)

Story You May Like