The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

बागियों के BJP ज्वाइन करने पर कैबिनेट मंत्री ने दी प्रतिक्रिया..कहा यह धनबाद और जनबल के बीच लड़ाई, जनता देगी जवाब

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- 6 कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को सचिवालय में भाजपा पर निशाना साधा और इसे धनबल और जनबल के बीच की लड़ाई में जनबल की जीत का दावा दिया और उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र को कमजोर करने की हर संभव प्रयास केंद्र सरकार कर रही है ऑपरेशन लोटस के तहत सरकार गिराने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व में कर्नाटक, गोवा, झारखंड में सरकारें गिरने का प्रयास किया जा रहा है।



सीबीआई और ईडी को बताया बीजेपी का हथियार


कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीबीआई और ईडी इनका मुख्य हथियार है और जहां पर ऐसे काम नहीं होता वहां पर उनके प्रयोग करते है। हाल ही में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल में डाला गया। भाजपा के नेता जिन पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं जब वह भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो वह पूरी तरह से ड्राइक्लीन हो कर निकलते है लेकिन देश की जनता सब देख रही है और हिमाचल की जनता खासकर पढ़ी-लिखी है। भाजपा ने कांग्रेस के 6 विधायक तोड़े हैं और तीन निर्दलीय विधायकों से जबरदस्ती इस्तीफा दिलाया है यह सब जनता जानती है और इसका जवाब चुनाव में प्रदेश की जनता देगी।


 


रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में 6 उपचुनाव ओर लोकसभा के चुनाव होने जा रहे है। कांग्रेस इसके लिए तैयार है ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में जो जनता से वादे किए थे उन्हें पूरा कर रही है और जो 10 गारंटरयां दी थी उसमें से पांच गारंटी पूरी कर दी है सबसे बड़ी गारंटी महिलाओं को ₹1500 देने की पूरी कर दी है इसके अलावा अन्य गारंटी अभी कांग्रेस सरकार पूरी करेगी। भाजपा ने जो वादे पिछले लोकसभा चुनाव में हिमाचल की जनता के साथ किए थे वह पूरे नहीं किए हैं और कांग्रेस लोकसभा के चारों सीटे कांग्रेस जीतने जा रही है साथ उपचुनाव भी कांग्रेस जीतेगी।

Story You May Like