The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

कांग्रेस को झटकाः पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के समर्थन में दर्जनों कांग्रेसी पदाधिकारी ने भेजा सामूहिक त्यागपत्र

मंडी : धर्मवीर ( TSN) - लोकसभा चुनावों से पूर्व हिमाचल में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यह झटका कांग्रेस को मंडी जिला में कांग्रेस पदाधिकारी के सामूहिक त्यागपत्र के माध्यम से लगा है।


अल्टीमेटम देने के बाद सरकार और संगठन में हो रही अनदेखी
बता दें कि पूर्व मंत्री व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और संगठन पर अनदेखी के आरोप लगाते हुए पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद रूठे प्रकाश चौधरी को मनाने के लिए मंडी लोकसभा सांसद व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उनके निवास स्थान पर पहुंची थी। इस दौरान कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने प्रकाश चौधरी की हो रही अनदेखी पर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को संज्ञान लेने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन 2 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार और संगठन ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया तो जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी प्रकाश चौधरी के समर्थन में उतर आए हैं। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रुप से त्यागपत्र देकर अपना रोष प्रकट किया है।


इन्होने दिया अपने पदों से त्यागपत्र
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर और बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के अपने पद से त्यागपत्र देने के बाद उनके समर्थन में सभी पदाधिकारियों ने यह कदम उठाया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद वरिष्ठ नेताओं नजरअंदाज किया जा रहा है इससे वे आहत है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी से मंत्रणा होने के बावजूद भी इस मामले को हाई कमान द्वारा हल्के में लेने पर जिला कांग्रेस कमेटी व बल्ह कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयो को यह कदम उठाना पड़ा है। लगभग दो दर्जन पदाधिकारियों ने हस्ताक्षरित इस्तीफे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मेल के माध्यम से भेज दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अपने पदों से त्यागपत्र भेजने वालों में अध्यक्ष बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुलदीप ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, मोहनलाल ठाकुर, विनोद ठाकुर, पवन ठाकुर, दिनेश नायक, मुरारी शर्मा, मोहन गुलेरिया, इंदर सिंह, बलराज चौधरी, नवीन राणा, तारा तूंगला, ललित ठाकुर, अश्विनी वालिया, माया देवी, शेर सिंह, महेंद्र सिंह, घनश्याम, सरवन नायक, ललित ठाकुर व विनोद गुलेरिया आदि शामिल हैं।

Story You May Like