The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

भूलकर भी इन तरीकों से न बनाएं खाना, WHO का दावा- इससे पेट में फैलता है जहर

काफी लोग अलग-अलग तरीको सो खाना बनाने का आनंद लेते हैं। ग्रामीण इलाकों में लकड़ियों की आंच पर खाना बनाया जाता है। जो कि हर किसी को स्वादिष्ट लगता है। कई लोग तो मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी या कोयले की आग पर पका खाना ही खाते हैं। उन्हें थोड़ी देर के लिए खुशी तो जरूर मिलती है लेकिन यह भी सच है कि यह आपकी बॉडी को अंदर से कंगाल कर देता है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह कहना है वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का। दरअसल हमें तो केरोसिन की आग पर भी खाना पका कर नहीं खाना चाहिए। यह हमारे बॉडी के कई पॉट्स को धीरे-धीरे खराब कर देती हैं। जैसे दिल-दिमाग और फेफड़ों के स्वास्थ्य पर इसके गंभीर प्रभाव पड़ते हैं। अगर आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना है तो इन सबसे आपको छुटकारा पाना होगा। खाना बनाने के कई और भी तरीके हैं। आप साफ ईंधन से भी खाना बना सकते हैं।


खाना बनाने के लिए खतरनाक हैं ये ईंधन


WHO के मुताबिक दुनिया में एसे कई लोग हैं जो कि जहरीले ईंधन का खाना बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह खतरनाक ईंधन हैं- लकड़ी, कोयला, सूखी फसल और केरोसिन।


33


ऐसे ईंधन पर खाना बनाने से इन बीमारियों का रहता है खतरा


कोयला या लड़की की आग पर बने खाने से आपको इस्केमिक हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, क्रोनिक पल्मोनरी डिजीज (फेफड़ों की बीमारी) और लंग कैंसर का खतरा हो सकता है।


30


शरीर में धीरे-धीरे भरती है काला जहर

इन जहरीले ईंधन पर खाना बनाने से प्रदूषण फैलता है। इससे हर साल लगभग 3 मिलियन लोगों की जान जाती है। इसमें दिल की बीमारी से 32, स्ट्रोक से 23, रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन से 21, पल्मोनरी डिजीज से 19 और लंग कैंसर से 6 फीसदी लोगों ने दम तोड़ा है।


जानिए किन लोगों को है इससे खतरा


ऐसे ईंधन का इस्तेमाल महिलाओं और बच्चों के लिए खतरनाक है। जाहिर है महिलाएं इनसे निकलने वाले खतरनाक धुएं के संपर्क में ज्यादा आती हैं, जबकि बच्चे इसे झेल नहीं पाते। दुनिया में 10 में से 3 लोग क्लीन कुकिंग फ्यूल्स का प्रयोग नहीं करते। फ्यूल्स की तो इनमें बायोगैस, एलपीजी, इलेक्ट्रिक, इथेनॉल, नैचुरल गैस और सोलर पॉवर शामिल हैं। हमेशा हमें इनका ही प्रयोग करना चाहिए।


28

What is the purpose of WHO?


WHO का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं देना है। इससे पोषण, आवास, स्वच्छता आदि के कार्यों में सुधार करना है। यह संगठन 150 से अधिक देशों में कार्यालयों के माध्यम से काम करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।


खाना पकाने के लिए कौन सा ईंधन अच्छा है?

एलपीजी जैसे आधुनिक ईंधन शहरी भारत में खाना पकाने की ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं।


 


(एकता)

Story You May Like