The Summer News
×
Monday, 13 May 2024

BJP की टिकट से कंगना रनौत मंडी और डॉ राजीव भारद्वाज कांगड़ा से लड़ेंगे चुनाव

शिमला : चन्द्रिका (TSN)- भाजपा ने लोकसभा चुनाव की बाकी दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. इस सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी संसदीय सीट से टिकट मिला हैं, वहीं कांगड़ा से
डॉ राजीव भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है.



बता दें कि कंगना रनौत ने कुछ समय पहले ही बिलासपुर के सोशल संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया था और अपना संबोधन हिमाचल प्रदेश की जनता के समक्ष रखा था।उनके लोकसभा से चुनाव लड़ने की चर्चा भी काफी समय से राजनीतिक गलियारों में गर्म थी.कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च, 1987 सरकाघाट मंडी में हुआ था। वह हिन्दी फिल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।



वहीं डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है राजीव भारद्वाज पूर्व सरकार में कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।उनका जन्म 9 फरवरी 1963 को हुआ थम। वह मूलतः कांगड़ा के रहने वाले है। राजीव भारद्वाज निजी चिकित्सक के रूप में कार्य करते है।

Story You May Like