The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

डिपो से राशन नहीं मिलने के कारण लोगों ने जताया रोष

लुधियाना : मनोज दुबे, हल्का दक्षिणी के अधीन पड़ते वार्ड नंबर 31 में पिछले काफी समय से डीपू धारको को राशन कार्ड बनने के बाद भी गरीब मजदूरों को राशन नहीं दिया जा रहा हैं।जिसके बाद इलाके के लोगों ने गुरु नानक नगर में विधायक रजिंदर पाल सिंह छीना, व फूड सप्लाई अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए । भाजपा नेता संदीप शुक्ला ने बताया कि पिछले से 6 महीने से गरीब मजदूरों को राशन नहीं मिल रहा है। जबकि इसकी शिकायत इलाके के लोगों ने अधिकारियों को कई बार दिया है। जिसके वजह से राशन अब इलाके के लोगों को बिल्कुल ही नही मिल रहा है। इलाके के लोग रोजाना डिपू के चक्कर काट रहे हैं।


डिपू होल्डर को फोन कर रहे पर वे खुद ही परेशान है। इस दौरान गुरू नानक नगर डिपू होल्डर बलजीत मालडॉ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 13 जूलाई को हमारे डिपू में 650 सो लोगो का राशन आया था। राशन आते ही विधायक के दबाव के कारण वह गेंहू वापिस कर दिया गया। लगभग छह महीने हो चुके है। जिमसें वार्ड 31 में छह डिपू होल्डर है। जिसमे दो डिपू होल्डर बंद करवा दिया गया है। जबकी इलाके में सर्वे के मुताबिक साढ़े तीन लाख लोगों की आबादी है। ओर डेढ़ लाख लोगों की वोटर सूची है। जिसमे इलाके के लोगों ने बड़े खुशी से विधायक छीना मैडम को विजयी प्राप्त करवाया पर उसके बावजूद उनको राशन नही मिलने से काफी परेशानी झेलना पड़ रहा है। वही भाजपा नेता संदीप शुक्ला ने कहा कि डिपू से सरकारी राशन मिल रहा था। वह भी बंद करवा दिया गया है। संदीप शुक्ला ने इसकी शिकायत फ़ूड सप्लाई अधिकारी का देकर आए है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है। कि अगर अगले दस दिनों की अंदर गरीब मजदुरो को राशन नही दिया गया तो वे काफी सँख्या में फ़ूड सप्लाई अधिकारियों का घेराव करेंगे।


डिपू होल्डर बलजीत मालडॉ का आरोप:-

डिपो होल्डर बलजीत ने बताया कि राजनीतिक दबाव के कारण हमारा डिपू बंद करवा दिया गया है। कसूर सिर्फ ये ही है।की मेरे भाई चरनजीत सिंह हेडीकेम्प था। जिसमे 2020 में दो अक्टूबर को 20 हजार रुपये देंन लेन को लेकर उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से बलजीत सिंह यह डिपू सभाल रहे थे। कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलने के बारे में जिला फूड सप्लाई अधिकारी मीनाक्षी चोपड़ा से बात करने पर उन्होंने कहा कि कुछ राशन कार्ड वैलिड किया गया है जिसके चलते उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं वह भी राशन ले रहे थे इसलिए सर्वे कराकर कार्ड को निरस्त किया गया है।


Story You May Like