The Summer News
×
Wednesday, 15 May 2024

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले सांसद संजीव अरोड़ा

पंजाब के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड जारी करने की मांग


लुधियाना, 7 अगस्त, 2022: पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के साथ पंजाब के सांसद संजीव अरोड़ा ने आज दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और पंजाब में खेलों को और मजबूत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की।


इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए अरोड़ा ने कहा कि इस मुलाक़ात के दौरान उन्होंने मांग की कि खेल को और बढ़ावा देने के लिए लुधियाना और पंजाब के अन्य जिलों के लिए अधिक से अधिक केंद्रीय धनराशि जारी की जाए।


केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया गया कि खेल के क्षेत्र में पंजाब का महत्वपूर्ण स्थान है। फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब खेलों में अग्रणी बनने के लिए कटिबद्ध है।


अरोड़ा ने कहा कि अनुराग ठाकुर ने उनकी मांग को मानने का आश्वासन दिया और कहा कि उनका मंत्रालय पंजाब को खेल के क्षेत्र में एक नया युग लाने के लिए वांछित वित्तीय सहायता जारी करेगा।


इस बीच, अरोड़ा ने यह भी कहा कि पंजाब ने अब तक कई राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को खेलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने का समय आ गया है क्योंकि एक खिलाड़ी हमेशा खुद को नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखता है। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी हमेशा राष्ट्र निर्माण में रचनात्मक भूमिका निभाता है।


Story You May Like