The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

‘Bigg Boss OTT Season 2′ का होने जा रहा आगाज, करण जोहर नही ये बॉलीवुड सुपरस्टार होंगे नए होस्ट

गीता कुमारी


चंडीगढ़ :  ‘Bigg Boss OTT Season 2 के आगाज की खबरे आने लगी है और  यह शुरु होने से पहले चर्चा में बना हुआ है। शो के होस्ट को लेकर अब रोज नए – नए अपडेट आ रहे है जिसमें फिर एक नया नाम सामने आया है। यह नाम BOLLYWOOD के बड़े सुपरस्टार का है।


‘Bigg Boss OTT Season 2 : छोटे पर्दे की दुनिया का सबसे बड़ा कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस की दिवानगी लोगों के सर चढ के बोलता है। लोग इसके हर सीजन को बहुत प्यार देते है और इसके नए सीजन की हर अपडेट को जानना चाहतें है। वही मेकर्स भी लोगों को नाराज नही करते और नए सीजन को लोगों के सामने लाते रहते है। शो को और भी मजेदार बनाने के लिए मेकर्स ने पिछले साल ‘Bigg Boss OTT Season 1’ की शुरुआत की थी जिसे दर्शकों का खुब प्यार मिला था. इस सीजन की वीनर दिव्या अग्रवाल रही थी।


”Bigg Boss OTT Season 1 को करन जोहर ने होस्ट किया था जहां कई लोगो को उनकी होस्टींग पसंद आयी थी तो कई लोगो को नापसंद आयी थी । उन पर कई इल्जाम भी लगे थे।


करन जोहर नही होंगे होस्ट:


इस बार  करन जोहर  ‘Bigg Boss OTT Season 2 को होस्ट नही कर पाएंगे क्योंकि उनका शो कॉफी विद करण शुरू होने जा रहा है। जिस करके वो बिग बॉस OTT को होस्ट नही कर पाएंगे। जिसके चलते बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन के लिए शो के मेकर्स ने किसी और को लेने का मन बना लिया है। अब यह नया चेहरा कौन होगा यह जानने के लिए लोग बेताब है।


रणवीर सिंह  हो सकते है’ ‘Bigg Boss OTT Season2’ का नया होस्ट:


इस शो के लिए पहले फराह खान का नाम सामने आया था और उसके बाद खबरे आयी की हिना खान को’Bigg Boss OTT Season2′ का होस्ट चुना गया है और हिना खान ही की ‘ ‘Bigg Boss OTT Season 2 ‘  होस्ट होंगी। लेकिन अब ताजा जानकारीयों के मुताबिक न फराह और नाही हिना इस बार बिग बॉस OTT के होस्ट होंगे बॉलीवुड के हैंडसम मैन। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह नए सीजन के होस्ट बन सकते हैं।


हालांकि अभी तक इन खबरों पर  किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये रणवीर और उनके फैंस दोनों के लिए खुशखबरी होगी। मिली जानकारी के अनुसार शो ने दूसरे सीजन पर काम शुरू कर दिया है।


Story You May Like