The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

जालंधर के लतीफपुर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, लतीफपुरा के लोगों ने सांझा किया दुख

 जालंधर : जालंधर के लतीफपुरा  में आज केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया लतीफपुरा के लोगों से मिलने के लिए पहुंचे। इस मौके पर लोगों केंद्रीय मंत्री के साथ अपना दुख साझा किया। बता दे 9 दिसंबर को माननीय हाईकोर्ट के आदेश के बाद लतीफपुरा मे 75 साल से अवैध रूप से बने घर गिरा दिए गए थे। जिसके बाद से वह लोग सड़क पर टेंट में रहने के लिए मजबूर हैं।

 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज जालंधर के लतीफपुरा में पहुंचकर बेहद दुख हुआ यह लोग टेंट में सोने के लिए मजबूर है, मैं सरकार के फैसले की निंदा करता हूं, माना कि कोर्ट का फैसला था लेकिन सरकार को इनके घरों का इंतजाम करके देना चाहिए था। सरकार ने इनके 100 के करीब घर गिराए हैं, जो कि एक बहुत ही निंदनीय कदम था।

Story You May Like