The Summer News
×
Tuesday, 14 May 2024

BJP में शामिल हुए बागी विधायकों और बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- कांग्रेस से बागी हुए छ विधायकों द्वारा बीजेपी का दामन थामने के बाद युवा कांग्रेस ने इसे जनता के जनादेश के साथ मजाक बताते हुए ह*मला बोला है। युवा कांग्रेस ने सीटीओ चौक पर बागी 6 विधायकों और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस का कहना है कि भाजपा देश में खरीद फरोख्त की राजनीति कर रही है।


 



इन विधायकों ने जनता के साथ किया विश्वास घात


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि जनता ने इन विधायकों को 5 साल के लिए चुनकर भेजा था लेकिन इन विधायकों ने जनता के साथ विश्वास घात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के निशान पर चुनाव जीतने वाले विधायकों ने आज दिल्ली में बीजेपी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि विधायकों पर भाजपा ने दबाव बनाकर खरीदा है। कांग्रेस पार्टी युवा कांग्रेस खरीद फरोख्त की राजनीति की निंदा करती है। बागी 6 विधायकों को कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता ने लड़ाई लड़कर विधायक बनाया था। यह जनादेश के साथ भद्दा मजाक है। निगम भंडारी ने कहा की हिमाचल प्रदेश की जनता सब देख रही है केंद्र सरकार इलेक्टोरल बॉन्ड पर चुप्पी साध कर बैठी है। कांग्रेस के खाते सीज किए गए हैं। प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में सभी बातों का जरूर जवाब देगी।

Story You May Like