The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: 10000 मीटर पैदल चाल में प्रियंका ने जीता सिल्वर मेडल

बर्मिंघम, 6 अगस्त: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारतीय खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी ने 10000 मीटर पैदल चाल में सिल्वर मेडल जीत लिया है। उन्होंने अपनी रेस 43.38 मिनट में पूरी की, जबकि गोल्ड मेडल जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की जेमिमा ने 42.34 का समय निकाला।


इसी इवेंट में भारत के एक अन्य खिलाड़ी भावना जाट आठवें स्थान पर रही।भावना ने 47:14 मिनट का समय निकाला। राष्ट्रमंडल खेलों में एथलेटिक्स वर्ग में यह भारत का यह अब तक का तीसरा मेडल है। इससे पहले लॉन्ग जंप और हाई जंप में भारत 2 पदक जीत चुका है (शाहिद खान)


Story You May Like