The Summer News
×
Thursday, 09 May 2024

हरियाणा-पंजाब के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, Toll Tax के रेटों में जानिए कितना हुआ इजाफा

अंबाला (एकता): हरियाणा और पंजाब के वाहन चालकों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल टैक्स में बढ़ावा किया है। बता दें कि एक सितंबर 2023 से सभी प्रकार के वाहनों के मासिक पास पर भी बढ़ोतरी तय है। आज एनएच-44 पर करनाल, अंबाला और लुधियाना में टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार दरें बढ़ने का परिणाम दिल्ली से जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से हरियाणा-पंजाब आने वाले वाहनों को भी भुगतना पड़ेगा। आज हरियाणा में 2 टोल पर एक कार से 10 रुपए की बढ़ोतरी की गई।


लुधियाना टोल पर भी 15 रुपए की राशि में बढ़ोतरी हुई। हालांकि हर रोज इन टोल से लाखों वाहन सफर करते हैं। लेकिन अब वाहनों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी। दूसरी ओर कमर्शियल वाहनों पर 80 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई। गौरतलब है कि इन तीन टोल के अलावा पानीपत के टोल का मामला संसद में भी गूंजा है।


जानकारी के मुताबिक पानीपत-जालंधर सिक्सलेन प्रोजेक्ट में ही करनाल, शंभू और लाडोवाल में टोल लगाने पर अनुमति दी गई थी। शंभू के टोल को शिफ्ट करके अंबाला के घग्गर नदी के पास कर दिया गया था। आपको शायद पता होगा कि हर साल इन तीन टोल प्लाजा पर करीब 600 करोड़ रुपए की आमदनी होती है।

Story You May Like