The Summer News
×
Thursday, 09 May 2024

रक्षाबंधन पर इन राखियों का लोगों में बढ़ा क्रेज, जानिए मार्किट में किसकी ज्यादा डिमांड

फतेहाबाद (एकता): रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे लोगों में क्रेज बढ़ता जा रहा है। बाजार सजकर तैयार हो चुके हैं। बता दें कि हर साल सावन महीने के पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। भाई-बहन के पवित्र प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर इस बार कई तरह की राखियों की डिमांड बढ़ रही है। वैसे तो हर साल ही अलग तरह की राखियों की डिमांड रहती है। रक्षाबंधन पर राखियों के डिजाइन बदलते रहते हैं।


सोने-चांदी और फोटो वाली राखी की बढ़ रही डिमांड


हरियाणा में अलग-अलग तरह की राखियां बिक रही हैं। हम बात कर रहे हैं फतेहाबाद की। जहां इस बार सोने-चांदी की राखियों का क्रेज काफी देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ फोटो और नाम की राखियों के लिए हरियाणा में बैंगलोर से भी ऑर्डर आ रहे हैं। ज्वेलर्स ने भी दुकानों में राखियां रखी हैं। लगातार लोग सोने-चांदी की राखियों को खरीद रहे हैं। बाजारों में भीड़ जमा होने लगी है। चारों तरफ रौनक ही दिखाई दे रही है। हालांकि ये राखियां 300 से लेकर 2000 रुपए तक बिक रही हैं। वहीं बहनों को गिफ्ट देने के लिए चांदी के सिक्कों का सेट बॉक्स भी मार्किट में आया हुआ है। इसकी कीमत 1100 रुपए हैं। काफी सुंदर तोहफे दुकानों में बहनों के लिए मिल रहे हैं।


8


दूर-दूर से आ रहे राखी के ऑर्डर


बता दें कि बैंगलोर और दक्षिण भारत से भी बहनों के लिए राखी के ऑर्डर आ रहे हैं, जिसमें उनकी डिमांड भाई की फोटो वाली राखी पर ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि हरियाणा के कई जिलों में रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं।


10


 

Story You May Like