The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

राज्यसभा सीट पर BJP की जीत पर हमीरपुर में जश्न, बोले कांग्रेस सरकार अपनी गारंटीयों पर खरा नहीं उतर पाई

हमीरपुर : अरविन्द सिंह (TSN) - हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में मिली भाजपा को जीत का जश्न गांधी चौक हमीरपुर में बुधवार को मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हुए तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के पक्ष में जमकर नारेबाजी की गई।


राज्यसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत पर जहां बधाई दी गई वहीं जोरदार तरीके से जश्न भी मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार अपनी गारंटीयों पर खरा नहीं उतर पाई है। कांग्रेस सरकार के अपने ही विधायक सरकार के कार्यकाल से खुश नहीं है। इसी का प्रमाण है कि राज्यसभा सीट पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हुई है। भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री ने कहा कि राज्यसभा सीट पर भाजपा की जीत एक ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटीयों के बलबूते सत्तासीन हुई है। अब गारंटियां पूरी नहीं हो रही ऐसे में अपने ही विधायक सरकार के खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सिर्फ नेतृत्व मजबूत है और उसका प्रमाण राज्यसभा सीट पर जीत पर मिला है।

Story You May Like