The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा में कांग्रेस के बागी नेता दविंदर भुट्टो के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऊना : राकेश (TSN) - हिमाचल परदेश में कांग्रेस से बागी नेता देंविंदर भुट्टो को लेकर कुटलैहटविधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विरोध किया. कुटलैहड़ कांग्रेस के नेताओं ने आज इकट्ठे होकर बागी नेता देवेंदर भुट्टो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फुका.कांग्रेस नेता विवेक कुमार की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें कुटलैहड़ कांग्रेस के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


बागी नेता ने कुटलैहड़ की जनता के साथ किया विश्वासघात


मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बताया की कुटलैहड़ विधानसभा में 35 सालों के बाद कांग्रेस को जीत मिली थी. देवेंद्र भुट्टो ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और वह विधानसभा पहुंचे लेकिन वहां पर उन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी से बागी होकर उन्होंने बीजेपी का समर्थन किया. विवेक कुमार ने कहा की दविंदर भुट्टो ने कांग्रेस की टिकट लेकर जनता से कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील कर जीत दर्ज की और अब उन्होंने कांग्रेस से बागी होकर कांग्रेस पार्टी और कुटलैहड़ की जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वास घात किया है. कुटलैहड़ की जनता के साथ उन्होंने बहुत बड़ा धोखा किया है. विवेक कुमार ने कहा कि बागी नेता अगर अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचते है तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कुटलैहड़ के विकास के लिए कोई कमी आड़े आने नही दी है. उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में बाढ़ आई, उस समय वह लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे. उन्होंने कहा कि ऐसे बागी नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी.

Story You May Like