The Summer News
×
Friday, 10 May 2024

कंगना रनौत आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद शुरू करेगी प्रचार...

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- देश में लोकसभा चुनावों का बिगुल बज गया है जिसके बाद भाजपा की तरफ से बाॅलीवुड अभिनेत्री और मंडी की बेटी को देश के दूसरे सबसे बड़े लोकसभा क्षेत्र मंडी से प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कंगना रनौत अपने पैत्रिक घर मंडी के भांबला पहुंची और यहां पर दबोही स्थित अपनी कुलदेवी माता अंबिका का आशिर्वाद लिया।


 


हम मोदी की सेना, 2047 के विजन को करेंगे पूरा


इस दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कंगना ने कहा कि उन्हें देश सेवा को मौका मिला है जिससे वे आज खुश तो हैं साथ ही यह पल उनके लिए भाव विभोर करने वाला भी है। कंगना ने इसके लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इसके साथ ही कंगना ने कहा कि वह जनता के बीच में मोदी के विजन 2047 को लेकर जाएंगी जिसके लिए वह खुद को इस संघर्ष में जुटे सैनिक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ करते हैं जिसके कारण ही आज देश फिर से मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहता है।


 



वहीं कंगना ने बताया कि वह अपने घर अभी देवी देवताओं और अपने परिवार जनों का आशीर्वाद लेने आई हैं। मंगलवार को उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ बैठक है, जिसके बाद वह चुनावी प्रचार की शुरुआत कर देंगी। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा में भी कई प्रकार की समस्याएं हैं जिनकों लेकर लोगों के बीच जाएंगे व आने वाले समय में उनके समाधान के लिए कार्य करेंगे। एक सवाल के जवाब में कंगना ने कहा कि अदाकारी और राजनीति में यदि काम मिलता रहे तो लंबे समय तक कार्य किया जा सकता है।

Story You May Like