The Summer News
×
Friday, 03 May 2024

रणधीर शर्मा बोले...CM अपने पद की गरिमा का रखे ख्याल, चुने हुए विधायकों के लिए अपमानित शब्दों का न करें इस्तेमाल

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व छ विधायको पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातर तीखा जुबानी हमला बोल रहे हैं और अलग अलग नामों की संज्ञा देकर इन नेताओं पर ह*मला बोला जा रहा है जिसको लेकर भाजपा ने सीएम पर पलटवार किया है। भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व छ विधायकों के लिए अपमानित शब्दों का इस्तेमाल कर रहे जो उनकी पद की गरिमा के खिलाफ है। मुख्यमंत्री को इस तरह की अमर्यादित भाषा शोभा नहीं देती है।


 



बड़ी संख्या में लोग व नेता भाजपा में हो रहे शामिल



रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू 15 महीने के कार्यकाल में अपने विधायकों को संतुष्ट नहीं कर पाए और विधायकों को अपमानित करते रहे. जिसके चलते छ बागी विधायकों ने कांग्रेस सरकार का दामन छोड़ भाजपा को समर्थन दिया और कुछ और विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। सरकार अल्पमत में चल रही है और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू उपचुनावों से घबरा गए हैं। भाजपा सभी सीटों पर उपचुनाव जीतेगी। रणधीर शर्मा ने कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे स्वीकार न करना असंवैधानिक है। विधायकों ने स्वेच्छा से व्यक्तिगत रूप से पेश होकर विधान सभा अध्यक्ष को इस्तीफ़ा दिया है ऐसे में इस्तीफ़ा स्वीकार करना चाहिए लेकिन कांग्रेस सरकार चुनावों से घबरा गई है इसलिए इस्तीफ़ा स्वीकार नहीं किया जा रहा है और विधायको को धरने पर बैठना पड़ रहा है।केंद्र की भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र और वर्ग के लिए काम किया है जिससे प्रभावित होकर देश भर में लोग और दुसरी पार्टी के नेता भाजपा में शामिल हो रहें हैं।

Story You May Like