The Summer News
×
Saturday, 18 May 2024

विक्रमादित्य सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर हॉलीलॉज को डिस्लॉज करना चाहते है सुक्खू

सोलन: योगेश शर्मा ( TSN): शनिवार को शिमला लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कश्यप के चुनाव प्रचार के दौरान कसौली के परवाणु में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने शिमला लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुरेश कश्यप के हक़ में जनता से वोट भी मांगे।


 जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा के पास मजबूत नेतृत्व है जिसने दुनिया मे भारत की अलग पहचान बनाई हैं। नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने भाजपा बहुमत से सता में आई 2019 में जीते उसके बाद सरकार में आए और अब 2024 में भी भाजपा सरकार बनाने वाली है। जयराम ठाकुर ने कहा हर 5 साल में मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ी है।जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने को कुछ नही है और कंगना रनौत पर कांग्रेस द्वारा की जा रही बयानबाजी बेतुकी है लेकिन फिर भी गलत बयानबाजी कांग्रेस नेता लगातार कर रहे है अपमान जनक टिप्पणी की जा रही है इससे भाजपा का नही कांग्रेस का नुकसान है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी की जनता कंगना को देखने ही नहीं बल्कि सुनने भी आ रही है और इसका जवाब मंडी लोकसभा की जनता 1 जून को कांग्रेस को देने वाली है।


 
वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को चुनाव में उतारना कांग्रेस की सोची समझी साजिश


जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को चुनाव में उतारना कांग्रेस की सोची समझी साजिश है और इन्हीं हरकतों के लिए सुखविंदर सिंह पहले से ही जाने जाते रहे हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य को उतारकर सुक्खू होली लॉज को डिस्लॉज करना चाहते है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस में टिकट डिसाइड हुआ है, लेकिन इसके पीछे का भाव न देश में कांग्रेस की राजनीति के लिए अच्छा है न ही प्रदेश की राजनीति के लिए।जयराम ठाकुर ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को लेकर कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक की बात लगातार कह रहे हैं कि वह वीरभद्र सिंह के बेटे हैं लेकिन वीरभद्र सिंह जो कहते थे वह करके दिखाते थे लेकिन लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह जो सुबह कहते हैं वो शाम को भूल जाते हैं।

Story You May Like