The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

अलग अलग मामलो में हैरो*इन के साथ 2 गिर* फ्तार

लुधियाना,4 सितंबर(दलजीत विक्की) दो अलग अलग मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने दो आरोपियों को 21 ग्राम हैरो*इन के साथ गिरफ्ता*र किया है। पुलिस ने आरो*पियों के पास से 21 ग्राम है*रोइन बरामद कर एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू की है।


आरोपियों की पहचान गांव गोविंदगढ़ के माता भाग कौर कालोनी के निवासी प्रेम नाथ व मनदीप कालोनी के रहने वाले अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।


एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया की ढंडारी पुलिस चौकी इंजार्च सुनील कुमार की पुलिस पार्टी इलाके में चैकिंग कर रही थी, , तभी पुलिस पार्टी ने आरोपी प्रेम नाथ को चैकिंग के लिए रोका तो आरोपी के पासे 11 ग्राम हैरोइन बरामद की। वहीं दूसरी तरफ जीवन नगर पुलिस चौकी के चौंकी इंचार्ज दलबीर सिंह की टीम ने गोल मार्कीट में चैकिंग के दौरान अजय कुमार को 10 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी थाना फोकल प्वाइंट में एन. डी. पी. एस. के तहत मामला दर्ज है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Story You May Like