The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने हर्ष महाजन को दी बधाई, बोले यह सब कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग से हुआ संभव

शिमला : चन्द्रिका ( TSN) - राज्यसभा चुनाव के बाद देर रात भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक सौदान सिंह ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हर्ष महाजन को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह सब कांग्रेसी विधायकों की क्रॉस वोटिंग की वजह से संभव हुआ है। कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायकों ने बीजेपी के हक में क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अंतरकाल्ह पूरी तरह हावी रही है। जिसका परिणाम हम सब के सामने है, कांग्रेस में बड़े बड़े नेता आज भी घुटन महसूस कर रहे है।


भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक सौदान सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में सदन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। हिमाचल प्रदेश की एक मात्र राज्यसभा सीट पर मंगलवार को भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की। राज्यसभा सीट पर भाजपा के हर्ष महाजन की जीत हुई और विधानसभा में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए। दोनों को 34-34 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी के जरिए भाजपा को विजेता घोषित कर दिया गया।

Story You May Like