The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

पुरानी रंजिश के चलते जीजा ने साले पर किया ते/जधार हथि/यार से हम/ला

जालंधर : राघव जैन | जालंधर जिले के सिविल अस्पताल में माहौल गर्मा गया है। जहां पर इमरजेंसी वार्ड जंग का मैदान बन गया। दरअसल, इमरजैंसी वार्ड में दो पक्षों में झड़प हो गई। पीड़ित ने बताया कि जीजे ने साले पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हादसे में युवक के कान से काफी खून बह रहा था। पीड़ता ने बताया कि उसके पति ने उसके भाई पर हमला किया है। मामला बस्ती पीरदाद का है।


पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए सिविल अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड के बाहर काफी हंगामा किया। इस दौरान पीड़ित ने दिनेश पर तेजधार हमला करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सिविल अस्पताल के इमरजैंसी वार्ड में माहौल गरमा गया। इस दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस के सामने भी इमरजैंसी वार्ड में महिला द्वारा काफी हंगामा किया गया। जिसके बाद पुलिस ने इमरजेंसी वार्ड में हंगामा होता देख दोनों पक्षों को वार्ड से बाहर निकाल दिया और माहौल को शांत करवाया।

Story You May Like