The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

कंगना रनौत के पिता अमरदीप सिंह रनौता बोले बेटी के प्रति दिया गया बयान सहन करने योग्य नहीं

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- फिल्म अभिनेत्री एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत के पिता अमरदीप सिंह रनौत ने कहा है कि उनकी बेटी के प्रति कांग्रेस नेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता और उनकी बौखलाहट को दर्शाती है। यह बात उन्होंने मंडी में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही।


 
अमरदीप सिंह रनौत ने कहा कि हिंदू धर्म में नारी की पूजा की जाती है और उसी नारीशक्ति के बल पर आज विश्व आगे बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेस ने उसी नारीशक्ति के खिलाफ अपनी छोटी सोच का परिचय दिया है। कांग्रेस का यह बयान किसी भी लिहाज से सहन करने योग्य नहीं है।



कांग्रेस ने नहीं दिया हमारे परिवार को साथ, मुंबई में तोड़ दिया उसका घर


अमरदीप सिंह रनौत ने कहा कि उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी थे जिसके बाद वे समाजसेवा में आए और उस वक्त सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही होती थी जिसके वे सरकाघाट से विधायक रहे। लेकिन समय के साथ कांग्रेस ने उनका साथ छोड़ दिया। मुंबई में उनकी बेटी के घर को तोड़ा गया और कांग्रेस ने कोई साथ नहीं दिया। अब उनका परिवार भाजपा में आ गया है और भाजपा के लिए ही काम कर रहा है।इस मौके पर अमरदीप सिंह रनौत ने उनकी बेटी कंगना रनौत को मंडी से टिकट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उनकी बेटी को सौंपी गई है वे उसका निर्वहन पूरी शिद्दत के साथ करेगी।

Story You May Like