The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

देखो यह पंजाबी युवक बना था देश का पहला अंतरिक्ष यात्री, बोला- 'सारे जहां से अच्छा'

1984 में सोवियत राकेट में सवार हो कर गए थे अंतरिक्ष
दो रूसी यात्री भी थे उनके साथ, दुनिया में बजा डंका


अर्शदीप समर, जय हिंद

पंजाब के एक छोटे से जिले में पैदा हुए एक पंजाबी युवक ने भारत का पूरी दुनिया में नाम रोशन कर दिया। पहली बार भारत की तरफ से अंतरिक्ष में पहुंचकर इस पंजाबी युवक ने पूरे संसार में देश का डंका बजा दिया। अंतरिक्ष में पहुँचते ही जैसे ही उन्होंने पृथ्वी को देखा तो भारत का नशा अलग से नजर आ रहा था और उनके मुंह से निकला की सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। यही शब्द उन्होंने तत्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी बोले। देश पर वापस लौटने पर भारत की जनता ने उन्हें पलकों पर बिठा लिया। पंजाब के पटियाला जिले में 23 जनवरी 1949 में राकेश कुमार का जन्म हुआ। राकेश कुमार पढ़ाई करने के बाद 21 साल की उम्र में भारतीय वायु सेना से ज्वाइन हो गए और सुपरसोनिक जेट लड़ाकू विमान उड़ाया करते थे।


पाकिस्तान से हुई 1971 की जंग में भी शामिल थे राकेश कुमार

राकेश कुमार पाकिस्तान से हुई 1971 की जंग में भी शामिल थे। महज़ 23 साल की उम्र में उन्होंने जंग में 21 बार उड़ान भरी और दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया। सोवियत की तरफ़ से अंतरिक्ष में राकेट भेजा जाना था। जिसके लिए 50 पायलटों को टेस्ट के बाद फ़ाइनल किया गया। जिस में से दो लोगों को चुना गया, जिसमें राकेश कुमार और रवीश मल्होत्रा शामिल थे। जिसके बाद एक साल ट्रेनिंग के लिए दोनों को मास्को से 70 किमी दूर स्टार सिटी में भेज दिया गया। ट्रेनिंग के दौरान उन्हें लगातार बर्फ़ में रहना पड़ता था और भारी ठंड का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही कई किमी बर्फ में भी चलना पड़ता था। इस दौरान रूसी भाषा भी सीखनी पड़ी, क्योंकि ट्रेनिंग रूसी भाषा में होती थी।


10


अंतरिक्ष से की इंदिरा गांधी से बात


3 अप्रैल 1984 को राकेश शर्मा और दो रूसी अंतरिक्ष यात्री यूरी माल्यशेव और ग्रेनाडी सट्रेकालोव के साथ सोवियत राकेट में सवार होकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए। आठ दिन तक वह अंतरिक्ष में रहे और 33 के करीब राकेश कुमार ने परीक्षण किए। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ सेलसाइट से बातचीत भी की। जब उनने पूछा कि हमारा देश अंतरिक्ष से कैसा लगता है तो राकेश कुमार ने जवाब दिया कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा। देश वापस लौटने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।


11



चंदा मामा वाले अंकल से मशहूर हुए थे राकेश


भारत लौटने पर लोगों ने उनको बहुत प्यार दिया। कहा जाता है कि राकेश कुमार की उस समय के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा मशहूरी हो गई थी। इस दौरान बच्चों ने भी उन्हें काफ़ी प्यार दिया। बच्चे भी उन्हें चंदा मामा वाले अंकल बुलाते थे। क्योंकि वह अंतरिक्ष से लौटे थे और बच्चों को लगता था कि वह चंदा मामा से मिल कर आएं हैं।


8



Arshdeep Singh,  Director The Summer News

Story You May Like