The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को CM ने दी बधाई

चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कोरिया को 2-1 से  हरा कर एशिया कप हॉकी जीतने वाली भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी। इस जीत के लिए टीम की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश के लिए गौरवमयी और ऐतिहासिक पल है क्योंकि महिला जूनियर हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में कोरिया को हरा कर एशिया कप का खि़ताब जीता है। इस खुशी के अवसर  पर भगवंत मान ने कहा कि पूरी टीम को मिले इस सम्मान से हर देशवासी का सिर ऊँचा हुआ है। हॉकी के सुनहरे भविष्य की आशा प्रकट करते हुए  उन्होंने उम्मीद जताई कि वो दिन अब दूर नहीं, जब हमारा राष्ट्रीय खेल हॉकी जल्द ही खो चुकी अपनी शान को पुन: प्राप्त करेगा।

Story You May Like