The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

CM सुक्खू हुए भावुक बोले, कांग्रेस के 6 काले नागों ने बेचा ईमान,सरकार गिराने का किया प्रयास

सोलन : योगेश शर्मा (TSN) - सीएम सुखविंदर सिंह  सुक्खू ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं ने और कांग्रेस के 6 काले नागों ने अपना ईमान बेचा और सरकार गिराने का प्रयास किया। सीएम ने कहा कि में षड्यंत्र कारियों से में डरने वाला नही हूँ। सीएम ने कहा जो व्यक्ति अपना ईमान बेच सकता है वो विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए क्या काम करेगा, सीएम में कहा कि ऐसे लोग जो जनता के नही होते वो सिर्फ प्रदेश की संपदा को लूटने के लिए सता में आते है,विधायक बनते है और पैसा कमाते है. उन्हें प्रदेश के विकास से नही अपने विकास से लेना देना होता है।


हमे ऑपेरशन लोटस का डर नही


सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जिन 6 काले नागों ने अपना ईमान बेचा है वो लोग भी पैसों की लालच में अपना ईमान बेच चुके है और जिन लोगों ने धोखा दिया है,उनके साथ भगवान भी नहीं है। सीएम ने कहा कि ये कैसा लोकतंत्र है जहां उन्हें कैदी की तरफ छुपना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आए दिन कांग्रेस में कुछ काले नाग पार्टी को डसने में लगे हुए है। लेकिन हम जनता के साथ है,और आने वाला समय भाजपा को प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी। सीएम ने कहा कि हमे ऑपेरशन लोटस का डर नही है क्योंकि हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए है। सीएम ने कहा कि इस बार जो बजट सरकार में पेश किया है वो हर वर्ग के लिए है महिलाओं युवाओं किसानों बेरोजगारों के लिए यह बजट है। लेकिन इस बजट को रोकने का प्रयास भाजपा के लोगों ने और कांग्रेस पार्टी के गद्दारों ने किया है लेकिन हम रुकने वाले नही है।

Story You May Like