The Summer News
×
Sunday, 19 May 2024

पंजाब विधान सभा द्वारा चार अहम बिल पास

चंडीगढ़, 20 जून : पंजाब विधान सभा ने चार महत्वपूर्ण बिल जिनमें सिख गुरुद्वारा (संशोधन) बिल, 2023, पंजाब पुलिस (संशोधन) बिल, 2023, पंजाब ऐफीलीएटिड कालेज (सेवाओं की सुरक्षा) संशोधन बिल, 2023 और पंजाब यूनिवर्सिटीज़ कानून (संशोधन) बिल 2023 शामिल हैं, सैशन में पास किये। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधान सभा सैशन में दो अहम बिल सिख गुरुद्वारा (संशोधन) बिल, 2023 और पंजाब पुलिस (संशोधन) बिल, 2023 पेश किये जिनको पास किया गया। इसी तरह उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा विधान सभा सैशन में पेश किये दो बिल पंजाब ऐफीलीएटिड कालेज (सेवाओं की सुरक्षा) संशोधन बिल, 2023 और पंजाब यूनिवर्सिटीज़ कानून (संशोधन) बिल, 2023 पास किये गए।

Story You May Like