The Summer News
×
Wednesday, 15 May 2024

पांच साल पहले 1942 में मिल गई थी आजादी

-अग्रेजों ने दोबारा किया था हमला
-यहीं से शुरुआत हो गई थी आजादी की


अर्शदीप समर : दुनिया भर में भारतीय 15 अगस्त को आजादी दिन मना रहे हैं। 1947 को देश को अंग्रेजों से आजादी मिल गई थी। लेकिन आजादी का नींव पत्थर 1947 से पांच साल पहले ही रखा जा चुका था। पांच साल पहले 19 अगस्त 1942 को भारत के एक जिले ने सबसे पहले अंग्रेजों से आजादी पा ली थी। लेकिन उसके बाद अंग्रेज इतना डर गए की, पूरी फोर्स इकट्ठा कर जिले पर हमला कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर अंग्रेजों ने उस पर कब्जा कर लिया। लेकिन आजादी को लेकर देश भर में लोगों में जोश भर गया और आंदोलन काफी तेज कर दिया। उसके पांच साल बाद 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिल गई।


2020-8-2020081411291676318-0-news-large-23


आजादी को लेकर पूरे देश में रोष प्रदर्शन हो रहा था। इस दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लगातार विरोध चल रहा था। इसी दौरान, उत्तर प्रदेश के बलिया में भी आंदोलन काफी तेज हो गया। 11 और 12 अगस्त 1942 को बलिया जिले में जनता ने काफी जुलूस निकाला। इस दौरान 13 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने चितबड़ागांव स्टेशन फूंक दिया। प्रदर्शन बढ़ता देख अंग्रेजी हुकूमत ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसानी शुरु कर दी और घोड़ों से बच्चों को भी कुचल दिया। जिससे बाद प्रदर्शनकारी गुस्से में आ गए और ट्रेन की पटरी उखाड़ दी। इस दौरान एक माल गाड़ी को भी लूट लिया। 16-17-18 अगस्त को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई। जिसमें 29 क्रांतिकारी शहीद हो गए। 19 अगस्त को प्रदर्शनकारियों ने पूरे जिले के थानों को फूंक दिया और जनता ने इक्ट्ठा हो कर अंग्रेजों पर हमला कर दिया।


fghgfh


इस दौरान अंग्रेज हुकूमत बुरी तरह से डर गई। जिसके बाद 20 अगस्त को अंग्रेज कलेक्टर ने लिखिति तौर पर बलिया को आजाद कर दिया और सरकार का गठन कर दिया। जिसमें भारतीय चितू पांडेय को कलेक्टर और पंडित महानंद मिश्र को पुलिस अधीक्षक बना दिया। उसके बाद बलिया में आजादी को लेकर लोगों ने खुशियां मनाई। लेकिन 24 अगस्त 1942 को अंग्रेजों ने एक बार फिर बलिया पर हमला किया। जिसमें 84 लोग शहीद हो गए और अन्य कांतिकारियों को गिरफ्तार कर अंग्रेज हुकूमत ने दोबारा ने बलिया पर कब्जा किया। इसके बाद से पूरे देश में आजादी को लेकर ओर ज्यादा लहर तेज हो गई। जिसके बाद 15 अगस्त 1947 को देश पूरी तरह से आजाद हो गया।


Arshdeep Samar Director The Summer News

Story You May Like