The Summer News
×
Sunday, 28 April 2024

बस इतने कीमत में ही मिल जाते है आपको ये पांच बेहतरीन माइलेज देने वाली CNG कारें, इनके फीचर्स भी है लाजवाब

गीता कुमारी                                                                                                                     


चंडीगढ़ :  भारतीय बाजार में अब धीरे-धीरे  सीएनजी कारें काफी लोकप्रिय होती  जा  रही हैं , जो कार लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन  है। लेकिन CNG कारों  की कीमते काफी ज्यादा होने के कारण  यह लोगो  बजट में नहीं आ पाता है , तो आज  मै  आपको 5  ऐसे CNGकारों  के नाम बताउंगी जो  बेहतरीन माइलेज के साथ आपके बजट में भी फिट बैठेगा..


पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से सीएनजी कारों की मांग काफी तेज हो गई है जिससे  CNG कारे  अब भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय हो रही हैं।  परन्तु CNG   कारों के सीएनजी सेगमेंट में  भारी  कीमतों वाले मारुति सुजुकी का दबदबा था।  और अब  Hyundai ने इस सेगमेंट में कदम रखा और हाल ही में Tata Motors ने भी अपनी CNG कारों का पहला सेट लॉन्च किया है।


इन  कम्पनियो ने बेस्ट माइलेज के साथ  CNG कारे  लॉन्च  की है जो आपके बजट में भी फिट आता है  तो अगर आप भी अच्छे माइलेज के लिए नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां  हम आपको कम बजट में आने वाली कारों के बारे में बता रहे हैं…


Maruti Suzuki Celerio


मारुति सुजुकी सेलेरियो कंपनी की सबसे पॉपुलर सीएनजी कारों में से एक है।   यह कार हैचबैक अपनी फास्ट हैंडलिंग, फीचर्स, लुक और कम कीमत के लिए जानी जाती है। इनकी कीमत ₹5.85 लाख और ₹5.90 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है।  इसकव फीचर्स की बात करे तो इसमें 1.0-लीटर इंजन मिलता है, जो 57 पीएस का पावर और 78 एनएम का टार्क जनरेट करता है।


Maruti Suzuki Alto


मारुति सुजुकी ऑल्टो सबसे सस्ती हैचबैक कारों में से एक है।  इस कार में सीएनजी से चलाने पर 31.59 km/kg का माइलेज मिल जाता है।  इसकी शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपये है।


Maruti Suzuki S-Presso CNG


मारुति सुजुकी एस-प्रेसो सीएनजी की कीमत 5.24 लाख रुपये से 5.56 लाख रुपये है।  मारुति एस-प्रेसो सीएनजी 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है।  माइलेज 31.20 किमी/किलोग्राम पर रेट है।


Maruti Suzuki WagonR


मारुति ने हाल ही में Wagon r के अपडेट मॉडल लॉन्च किया है।  वैगनआर सीएनजी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.83 लाख और 5.89 लाख रुपये है।  इसके सीएनजी वेरिएंट में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एंड्रॉयड ऑटो एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है।


Tata Tiago CNG


टाटा मोटर्स ने हाल ही में Tiago CNG के लॉन्च के साथ कारों के CNG सेगमेंट में कदम रखा है।  नई टाटा टियागो सीएनजी की कीमत 6.10 लाख रुपये से 7.53 लाख रुपये, एक्स-शोरूम के बीच है।   यह 1.2-लीटर, थ्री-सिलेंडर, नैचुरली-एस्पिरेटेड, बाई-फ्यूल पेट्रोल इंजन के साथ आती है। और माइलेज 26.49 किमी / किग्रा है।


Story You May Like