The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष में शोभा यात्रा

कपूरथला : (नरेश खोसला) सृष्टिकर्ता आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष में जिला कपूरथला गांव दबुर्जी से हर साल की तरह  भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा के अध्यक्ष लाल चंद की अध्यक्षता में श्र्दा पूर्वक भगवान वाल्मीकि जी पावन  पालकी के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई | शोभा यात्रा का शुभ आरम्भ सतिगुरु प्रगट नाथ जी  ने रिवन काट कर किया ! आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी शोभायात्रा में जिला कपूरथला की सभी धार्मिक ,राजनीतिक ,समाजिक पार्टियों के आगूयो ने भाग लिया |


त्रैकाल दर्शी भगवान वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा मै  संगतों की हजूरी में  भगवान वाल्मीकि जी रचनयो (भाजन) '' प्रगट दिन आज आया ,,प्रभु वाल्मीकि जी आया भाजन गा कर  महिमा का गुणगान किया यह शोभायात्रा गांव  दबुर्जी से आरम्भ हो कर करतारपुर रोड से होते हुए आर्मी केंट चोंक , डी सी चोंक तथा  कपूरथला के भिन्न -भिन्न बाजारों से होते हुए भगवान वाल्मीकि जी चोंक में स्पान हुआ |

Story You May Like