The Summer News
×
Monday, 29 April 2024

भाजयुमो ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हल्का सेंट्रल में निकाला तिरंगा मार्च

लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल के दिशा निर्देश व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर देश की आज़ादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप की अध्यक्षता में विधानसभा हल्का सेंट्रल में तिरंगमार्च का आयोजन किया गया।


यह तिरंगमार्च लुधियाना सेंट्रल के अधीन पड़ते सिविल अस्पताल से शुरू होकर जनकपुरी , समराला चौक , बाबा थान सिंह चौक , डिवीसीन नंम्बर 3 , चौड़ा बाजार , घँटा घर चौक , फील्डगंज से होते हुए वापिस सिविल अस्पताल के बाहर सम्पन्न हुआ।


इस तिरंगमार्च में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकताओं द्वारा 75 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर व हाथ में तिरंगे झंडे लेकर तिरंगमार्च निकाला गया व भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाए।


इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, गुरप्रीत सिंह राजू, अमित मित्तल, भाजयुमो महामंत्री अजिंदर सिंह , हल्का सेंट्रल प्रभारी सन्नी मनचंदा , ज़िला उपाध्यक्ष कपिल कत्याल , ललित चौहान , सन्नी भाटिया , प्रैस सचिव कुनाल शर्मा , आशीष सप्रा , कशिश रतड़ा , करण कनोजिया , अमित भाटिया , चनप्रीत सिंह , हिमांशु , रोहित सनन व अन्य उपस्थित थे।


Story You May Like