The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

श्री राम जन्म उत्सव के उपलक्ष में धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा निकाली विशाल शोभा यात्रा

बरनाला, 29 मार्च : नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि को भगवान श्री राम के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। मंदिर में जाकर भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसी को लेकर आज बरनाला में राम भक्तों द्वारा श्री राम जन्म उत्सव के मौके पर बरनाला में एक भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिस में श्री राम चरित्र को दर्शाती खूबसूरत झांकियां और श्री राम का गुणगान करते ढोल पर राम भक्तों ने खूब जमकर नाचते गाते खुशी मनाई।


इस मौके राम भक्तों ने एक तरफ श्री राम भव्य शोभायात्रा की खुशी मनाई। मौके पर श्रद्धालुओं ने बात करते बताया कि आज बरनाला की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की तरफ से एकजुट होकर श्री राम को समर्पित रामनवमी का पवित्र दिवस आज बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।


आज रामनवमी के उपलक्ष में एक भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है और पूरे शहर भर में से जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है और लोगों की तरफ से भोग प्रसाद भी बांटा जा रहा है।

Story You May Like