The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

‘भईया’ शब्द पर छलगा सांसद मनीष तिवारी का भी दर्द

चंडीगढ़ : भईया शब्द को लेकर एक तरह से चुनावी राजनीति में बबाल आ गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा यूपी, बिहार व दिल्ली के लोगों को भईया कहने वाले विवादित ब्यान के बाद विरोधी दल के नेताओं ने चन्नी पर चौतरफा प्रहार करना शुरु कर दिया है। इसी बीच, श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस से सांसद मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री चन्नी के ब्यान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह शब्द सिर्फ एक व्यक्ति विशेष की तरफ था। कई बार लिहाजे में फर्क आ जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी से वह भी गुजर चुके हैं।


जब पहली बार वह चुनाव लड़ने के लिए लुधियाना आए तो अकाली दल की तरफ से उन पर भईया जैसी शब्दावली का प्रयोग किया जाता था। अकाली दल की तरफ से कहा जाता था कि भईया कित्थों आ गया यूपी दा, इनू इत्थों भजाओ। जिसके बाद भी वह लुधियाना से जीत कर सांसद बने। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़ा और एक बार फिर चुनाव जीते। इससे साबित होता है कि पंजाब के लोगों का दिल काफी बड़ा है। उन्होंने कहा कि देश एक हैं और कोई भी किसी भी राज्य में जाकर काम कर सकता है। सविधान सभी के लिए एक बराबर है।


Story You May Like