The Summer News
×
Tuesday, 30 April 2024

रक्षाबंधन पर बहन को दें प्यारा सा तोहफा, बजट में मिलने वाली देखें Top Choice

रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का प्रसिद्ध त्योहार है। इस दिन का भाई-बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन को खुशियों का तोहफा देते हैं। कई भाइयों ने तो पहले से ही प्लान किया होता है कि वह अपनी बहन के लिए कुछ अलग तोहफा लेंगे। आप अपनी बहन के लिए सबसे बेहतरीन और बिना बजट की चिंता किए गिफ्ट ले सकते हैं। हम आपको कुछ Options की जानकारी दे रहे हैं जो आपके बजट में होगा, जिसे आप आसानी से खरीद सकेंगे। दरअसल आपको स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉचेज के विकल्प बताने जा रहे हैं।


vivo T2x 5G


आपको vivo T2x 5G का फोन बिना बजट की चिंता किए मिलेगा। यह फोन आधिकारिक वेबसाइट Mi.com और अमेजन इंडिया पर Available है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है। खास बात यह बै कि इसकी कीमत 12,999 रुपए है। इसमें कई Options हैं। आपको 8 जीबी रैम तक भी 15,999 रुपए में यह शानदार फोन मिल सकता है। फोन में 6.58 इंच का FHD+ डिस्प्ले है। सबसे खास बात इसमें 5000mAh की बैटरी है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। यह फोन रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने का अच्छा आइडिया है।


4


स्मार्टवॉच

आप तो जानते ही होंगे कि लड़कों से ज्यादा लड़कियों को स्मार्टवॉच पसंद होती है। अकसर वह अपनी ड्रैस के साथ स्मार्टवॉच पहनती हैं। इसकी कीमत 2,499 रुपए है। इसमें कई हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड भी हैं। आप इसे आसानी से 10-15 दिन आराम से चला सकते हैं।


तोहफे में दे सकते हैं बहन को स्पीकर्स


अकसर लड़कियों को गाने सुनने का काफी शौक होता है। वह कोई भी काम करते समय गुनगुनाती रहती हैं। आपके पास रक्षाबंधन पर बहन को गिफ्ट देने का अच्छा आइडिया है। इसकी कीमत 4,499 रुपए है। इसका डिजाइन काफी शानदार भी है। स्पीकर्स में काफी रंग हैं। आप बहन की पसंद का कलर्स भी ले सकते हैं। इसमें माइक को ऑफ भी किया जा सकता है। इसमें कई प्राइवेसी कंट्रोल फीचर्स हैं।


Crossbeats Aura Smartwatch


अगर आप अपनी बहन को Crossbeats Aura Smartwatch देना चाहते हैं तो इसमें भी आपको काफी Colors मिल सकते हैं। इसकी कीमत 3,499 रुपए है। इसमें कई स्ट्रैप उपलब्ध करवाए गए हैं। इसमें ब्लैक बेजल, गोल्ड बेजल और ब्लैक स्ट्रैप और सिल्वर स्ट्रैप में खरीदा जा सकेगा। इसमें 1.46 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका स्टैंडबाय टाइम 15 दिन है। सबसे खास बात यह है कि इस Smartwatch में काफी हेल्थ फीचर्स भी हैं। जिसमें ब्लड प्रेशर, हार्ट रेट और SpO2 पैटर्न शामिल हैं।

(एकता)

Story You May Like