The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

पारस विद्या मंदिर स्कूल, लुधियाना ने जीता वर्ष 2022-23 अकादमिक उत्कृष्टता अवार्ड

लुधियाना, 17 फरवरी (रजिंदर अहूजा) : पारस विद्या मंदिर स्कूल, लुधियाना ने 16 फ़रवरी 2023 को दिल्ली में "प्राइम टाइम रिसर्च मीडिया" द्वारा आयोजित "आइकॉन अवार्ड्स एंड कांफ्रेंस" में क्रिकेट की दुनिया की जानी- मानी हस्ती "सुनील गावस्कर" द्वारा वर्ष 2022-23 अकादमिक उत्कृष्टता (माध्यमिक विद्यालय) पुरस्कार लुधियाना, पंजाब अवार्ड को अपने नाम किया। स्कूल प्रबंधक कमेटी ने इस अवार्ड के पीछे रही मेहनत में अहम भूमिका निभाते स्कूल प्रधानाचार्य "लक्ष्मी ठाकुर चौहान" , उप प्रधानाचार्य सुश्री रीतू महाजन, श्रीमती दमनदीप कौर, श्रीमती वंदना कांडा, समन्वयक एच.एन.गिल, श्रीमती हरजीत, सभी शिक्षक और सभी मददगार सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। साथ ही सभी सदस्यों को भविष्य में होने वाली उपलब्धियों को हासिल करने के लिए प्रेरित भी किया।

Story You May Like