The Summer News
×
Thursday, 16 May 2024

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मुस्लिम समुदाय लोगो के बीच ईद मनाने पहुंचे ईदगाह

जालंधर : आज पूरी दुनिया में मुस्लिम भाईचारे का पवित्र त्योहार ईद उल अदा मनाया जा रहा है।वही पंजाब के जालंधर की गुलाब देवी रोड अपर स्थित ईदगाह में मुस्लिम भाईचारे के लोगो ने नमाज अदा कर ईद उल अदा का त्योहार मनाया गया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह इस त्योहार में मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ ईद मनाई और उन्हें बधाई दी।वही पुलिस प्रशासन ने इस त्योहार को लेकर पुख्ता इंतजाम किए है और मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ ईदगाह में ईद भी मनाई।

 

आज मुस्लिम समुदाय का त्योहार ईद उल-अज़हा ( Eid-Ul-Adha) देश और दुनिया में मनाया जा रहा है।ईद उल-अज़हा ( Eid-Ul-Adha) जिसे "बलिदान का त्योहार" या बकरीद के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया भर में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण इस्लामिक त्योहारों में से एक है। यह पवित्र शहर मक्का की वार्षिक हज यात्रा के अंत का प्रतीक है और पैगंबर इब्राहिम द्वारा अपने बेटे की कुर्बानी देने के फैसले की याद के लिए जाना जाता है। ईद के इस त्योहार को मुस्लिम समुदाय के  लोग हर्षोल्लास के साथ माना रहे है।

 

 ईद उल-अज़हा के त्योहार को लेकर मुस्लिम भाईचारे के नयीम खान ने कहा आज यह त्योहार पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह ईद कुर्बानी के लिए जानी जाती है और यह कुर्बानी सिर्फ जानवर कि नहीं बल्कि जो अल्लाह का हुक्म है। उन्होंने कहा कि आज लोग अपनी ईगो के कारण एक दूसरे के बीच दूरियां पैदा कर देती है। आज उसी ईगो और बूढ़े ख्यालात को त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि आने वाले समय में देश के लोग आपसी दूरियां मिटा कर नफरतों को बुला लेंगे और मिलजुल कर रहेंगे।

 

वही जालंधर की ईदगाह मैं पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि आज पंजाब के होने से मुस्लिम समुदाय के लोग यहां इकट्ठे हुए हैं और वह सब को ईद की मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार पंजाब नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है और हमारी पार्टी की सोच सेकुलर सोच है और हम सभी मिलकर इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।

 

Story You May Like