The Summer News
×
Wednesday, 15 May 2024

जालंधर बीएसएफ हेड क्वार्टर मे हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

जालंधर : जालंधर के बीएसएफ हेड क्वार्टर में आज  BSF हॉकी टर्फ ग्राउंड का उद्घाटन करने के लिए मुख्य तौर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले पहुंच कर उन्होंने पूजा की और उसके बाद ग्राउंड का उद्घाटन किया। इस दौरान हॉकी के शॉट खेलते हुए भी वह नजर आये। इस दौरान ने कहा भारत में खिलाड़ियों के लिए लगातार भारत सरकार काम कर रही है।

 

 मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज यहां पर BSF हॉकी टर्फ ग्राउंड का उद्घाटन किया गया है, खेलो इंडिया के तहत भारत सरकार ने यह ग्राउंड बनवाया है। खेलों में बात की जाए तो आर्मी का भी बड़ा योगदान रहा है, चाहे वह मिल्खा सिंह, पान सिंह तोमर और भी ऐसे बहुत सारे खिलाड़ी जिन्होंने भारत देश का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की सोच है कि ज्यादा से ज्यादा खेलों को प्रोत्साहित किया जाये, ताकि नौजवान पीढ़ी नशो से दूर है। पंजाब को लेकर कहा कि  एक समय था जब पंजाब खेलों के लिए जाना चाहता था, लेकिन आज नशो के लिए जाना जाता है, लेकिन हमारी कोशिश कि हम पंजाब को एक बार फिर से रंगला पंजाब बनाये।

Story You May Like