The Summer News
×
Thursday, 16 May 2024

वेद प्रचार मंडल द्वारा वैदिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित

कृष्ण गोपाल, लुधियाना : वेद प्रचार मंडल द्वारा प्रिंसिपल मीना जैन के मार्गदर्शन में स्थानीय एस. ए. एन. जैन सी सै स्कूल में अन्त: विद्यालय वैदिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह अध्यक्ष डा. संदीप साहनी, प्रिंसिपल दोराहा कॉलेज ऑफ एजुकेशन दोराहा, अरुण भारद्वाज, विवेक श्रीवास्तव, शीनू, पूजा गोयल ने दीप प्रज्वलित करके समारोह का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में शहर के 22 विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान वैदिक संस्कृति के अतिरिक्त वर्तमान में विभिन्न समस्याओं से संबंधित विषयों पर अपने वक्तव्य दिए। डा. उषा अवस्थी, डा.सीमा अरोड़ा, विभा शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के.बी. मिश्रा, मंडल प्रमुख पंजाब नैशनल बैंक, मंडल लुधियाना ने अपने संबोधन में कहा कि वेद प्रचार मंडल द्वारा युवा वर्ग को बुराईयों से बचा कर उनमें मानवीय गुणों को जाग्रत करने का कार्य बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं।


इस अवसर पर अश्वनी जैन, अरुण सग्गड़, नीरू मित्तल, अजीत सिंगला, राशि अग्रवाल, पूर्व पार्षद, गोल्डी गंभीर विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। आए हुए अतिथियों को मंडल के प्रांतीय महासचिव रोशन लाल आर्य ने सत्यार्थ प्रकाश भेंट करके सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्मला (एस. डी. गर्ल्स सी सै स्कूल), आनंदिता (विकास सीनियर सेकंडरी स्कूल), चेतना (एस ए एन जैन माडल सी सै स्कूल) क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि प्रशंसनीय पुरस्कार वंदिनी (हेलैएंथस स्कूल) और गुरनीत रंधावा(सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल को मिला। मुख्य अतिथि केबी मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

Story You May Like