The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत जिसमें तीन बच्चियां शामिल

डीएल डॉन लुधियाना: सड़क दुर्घटना में देर रात करीब 2:45 बजे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3 बच्चियां शामिल है जबकि दो बड़े लोग हैं। मिली जानकारी के अनुसार खुशी 3 साल माही 5 साल संजना 30 साल और जैस्मीन 30 साल राजेश 35 साल शामिल है। वही राजेश की पत्नी प्रिया गंभीर रूप से घायल है जिसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार राजेश अपने फैमिली के साथ चंडीगढ़ एक निजी समारोह में गए थे जहां से देर रात करीब 12:30 बजे लुधियाना के लिए रवाना हुए गाड़ी तेज रफ्तार में थी जिससे कार फोर्टिस अस्पताल के पास डिवाइडर से टकराकर कौन से जाकर टकरा गई और बेतहाशा क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत मौके पर हो गई तथा राजेश की पत्नी प्रिया को गंभीर हालत में सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि 40 अस्पताल के पास दुर्घटना होने के बाद प्रिया को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां भर्ती करने से इंकार कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जीवन नगर चौकी पुलिस के नाइट इंचार्ज गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही शुरु किए। पुलिस पार्टी ने 5 और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया जबकि राजेश की पत्नी प्रिया को सीएमसी इलाज के लिए भेजा गया। इस संबंध में गुरमीत सिंह ने बताया कि नाइट में कार स्पीड में थी जिसके चलते या दुर्घटना हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं आगे की कार्रवाई जल्द होगी।

सड़क दुर्घटना में देर रात करीब 2:45 बजे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें 3 बच्चियां शामिल है जबकि दो बड़े लोग हैं। मिली जानकारी के अनुसार खुशी 3 साल माही 5 साल संजना 30 साल और जैस्मीन 30 साल राजेश 35 साल शामिल है। वही राजेश की पत्नी प्रिया गंभीर रूप से घायल है जिसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Story You May Like