The Summer News
×
Sunday, 12 May 2024

सिविल हस्पताल में अब बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जांच होगी : विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा

मोगा 5 जूनः मोगा के सिविल हस्पताल में अब बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जांच होगी। इस जांच सेंटर का उद्घाटन आज मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने हाथों से किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. राजेश अत्री, एस.एम.ओ डा. सुखप्रीत सिंह बराड़, महिला रोग विशेषज्ञ डा. सिमरत खोसा,  डा. अशोक सिंगला समेत अन्य उपस्थित थे।


इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि सरकारी सेहत केंद्रों पर आने वाले लोगों को बेहतर और अच्छी सेहत सुविधाएं मिलें। इसके तहत ही पंजाब सरकार और सेहत विभाग मिलकर काम करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की बीमारी बढ़ रही है। जिसको देखते हुए सिविल हस्पताल में एक विशेष सेंटर स्थापित किया गया है। जहां पर महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिमरत सिंह खोसा द्वारा महिलाओं के बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जांच करते हुए उपचार शुरू किया जाएगा।

Story You May Like