The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

लुधियाना में कहीं धूप कहीं छाव: भयंकर बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

संदीप सिंह, लुधियाना: चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया कला जमालपुर 33 फुटा रोड रामनगर आदि इलाके में भयंकर बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागते रहे। मुंडिया कला में सड़कों पर 33 फूटा रोड पर काफी जलजमाव हो गया जिससे लोगों का आवागमन ठप हो गया। 33 फूटा रोड मार्केट निवासी बिंदेश्री कुमार ने बताया कि सुबह से धूप निकला हुआ था और दोपहर बाद इतनी जोर से बारिश हुई कि मार्केट में सारी व्यवस्था बदहाल हो गई। वही महानगर के मुख्य इलाके में घंटाघर चौक सिविल लाइन बीआरएस नगर राजगुरूनगर गुरुदेव नगर महाराज नगर माल रोड आदि में पानी का बूंद भी नहीं पढ़ने से लोग आश्चर्यचकित रहे कि आधे इलाके में बारिश जोरों से हुई और यहां बूंद तक नहीं गिरी।

चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया कला जमालपुर 33 फुटा रोड रामनगर आदि इलाके में भयंकर बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोग छिपने के लिए इधर-उधर भागते रहे। मुंडिया कला में सड़कों पर 33 फूटा रोड पर काफी जलजमाव हो गया जिससे लोगों का आवागमन ठप हो गया। 33 फूटा रोड मार्केट निवासी बिंदेश्री कुमार ने बताया कि सुबह से धूप निकला हुआ था और दोपहर बाद इतनी जोर से बारिश हुई कि मार्केट में सारी व्यवस्था बदहाल हो गई। वही महानगर के मुख्य इलाके में घंटाघर चौक सिविल लाइन बीआरएस नगर राजगुरूनगर गुरुदेव नगर महाराज नगर माल रोड आदि में पानी का बूंद भी नहीं पढ़ने से लोग आश्चर्यचकित रहे कि आधे इलाके में बारिश जोरों से हुई और यहां बूंद तक नहीं गिरी।

Story You May Like