ਗਰਮੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ, ਭਾਰਤੀ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ 'ਰੈੱਡ' ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ
दिल्ली के छतरपुर स्थित माता आद्या कात्यायनी देवी विद्यापीठ मंदिर में श्रद्धालुओं ने किये मां के दर्शन
दिल्ली, 26 सितंबर (राकेश सोनी) - राजधानी के छतरपुर स्थित माता आद्या कात्यायनी देवी विद्यापीठ मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किये . नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री का श्रंगार किया गया. छतरपुर मंदिर में सुबह 5 बजे से ही माता के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे. नवरात्रि के नौ दिन जगत जननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां के नौ स्वरूप और उनका नाम अलग ही अर्थ और लोगों को नई सीख देने वाले हैं। नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है, जो हिमालयराज की पुत्री हैं। इसी के चलते उनके नाम का अर्थ भी कुछ ऐसा है। शैल माने पत्थर या पहाड़। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा का महत्व भी है।