The Summer News
×
Saturday, 11 May 2024

कर्मचारी राज्य बीमा निगम द्वारा लगाया गया जागरूकता एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर 

लुधियाना, 12 अप्रैल : उप क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी राज्य बीमा निगम, लुधियाना और ई.एस.आई आदर्श अस्पताल, लुधियाना द्वारा मै॰ कुमार ओटोकास्ट सी-179 फोकल पॉइंट फेस VI, लुधियाना में जागरूकता एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जाँच शिविर में ई.एस.आई. आदर्श अस्पताल व ई.एस.आई. डिस्पेंसरी न. 3 के डॉक्टर और उनकी चिकित्सा टीम ने मै॰ कुमार ओटोकास्ट के लगभग 672 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच की। जाँच शिविर में आयुर्वेदिक डॉक्टर भी उपस्थित थे। कर्मचारियों को जाँच के आधार पर जरूरी दवाइयाँ भी वितरित की गई। इसके अतिरिक्त उप क्षेत्रीय कार्यालय, लुधियाना से संदीप सलूजा, सा.सु. अधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले विभिन्न हितलाभों की जानकारी दी गयी व कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण भी किया। लुधियाना नगर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम अपने 01 उप क्षेत्रीय कार्यालय, 05 शाखा कार्यालय, 01 मॉडल अस्पताल तथा 13 ई एस आई औषधालयों के द्वारा लगभग 18461 कारखानों/संस्थानों में कार्यरत लगभग 4 लाख  कामगारों व उनके परिवारों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

Story You May Like