The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

किसान संगठन के सं# घर्ष के चलते साढ़े नौ महीने बाद टोल प्लाजा बंद

बरनाला, 4 जून : किसान संगठन के संघर्ष के चलते जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा को बंद करने का आदेश दिया है, जिसके अनुसार टोल कंपनी द्वारा टोल प्लाजा पर बनाए गए, परची काउंटर को आज जेसीबी की सहायता से तो# ड़ दिया गया। जिसके बाद धरने की समापती की गई। किसान जत्थेबंदी द्वारा टोल प्लाजा को हटाने को संगठन की बड़ी जीत बताया जा रहा है, प्रदेश अध्यक्ष बूटा सिंह ने कहा कि आम लोगों की बड़ी लू# ट बंद हो गई है।


इस मौके पर विस्तार से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बूटा सिंह बुर्जगिल, दर्शन सिंह उगोके और बलवंत सिंह चीमा ने कहा कि बरनाला से मोगा और फरीदकोट रोड पर टोल प्लाजा पर हो रही लू# ट को रोकने के लिए उनके संगठन बीकेयू डकोंदा ने मोर्चा लगाया था। किसान संगठन के सं# घर्ष को आज बड़ी जीत मिली है। करीब साढ़े 9 महीने बाद प्रशासन ने सं# घर्श के चलते इस टोल प्लाजा को बंद करने का आदेश दिया है।


उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों का मानना था कि यह टोल बंद नहीं होगा, लेकिन संगठन अपने सं# घर्ष पर कायम रहा, जिसके चलते आज टोल प्लाजा हटाया गया है। उन्होंने कहा कि इस टोल को बंद करने का मुख्य कारण यह है कि टोल प्लाजा सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही लगाया जा सकता है। वहीं लोगों को चालाकी से लूट# ने के लिए बरनाला फरीदकोट स्टेट हाईवे को इसी टोल प्लाजा के अंडर लाया गया और लोगों से टोल पर्ची काटी जाने लगी। इस वजह से साढ़े नौ माह पहले संगठन ने इस टोल पर विरोध जताते हुए इसे पर्ची मुक्त कराया था। आज जिस तरह टोल कंपनी द्वारा परची काउंटर बनाए गए थे, उसी तरह से परची काउंटरों को जेसीबी ने ही तोड़ा है।


उन्होंने इसे आम लोगों की बड़ी जीत करार दिया। नेताओं ने कहा कि आज टोल प्लाजा पर संगठन की ओर से बड़ी विजय सभा बुलाई गई है। सुबह उन्होंने सुखमनी साहिब के पाठ के भोग डाले हैं। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा से आज धरना समाप्त कर दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां भी इस तरह के अवैध टोल प्लाजा लगे हैं, वहां जथाबंदी के जरिए उनके खिलाफ सं# घर्ष किया जाएगा।

Story You May Like