The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भेजी गेहूं को बांट कर लोगो को गुमराह कर रहे हैं आप के नुमाइंदे : रजनीश धीमान

लुधियाना 9 जून (दलजीत विक्की) : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकारों को गरीबों में वितरित करने हेतु गेहूं का स्टॉक भेजा गया है। जिसको लेकर भगवंत मान सरकार के नुमाइंदे आने वाले नगर निगम चुनावो मे लोगो की सहानुभूति बटोरने के लिए इस गेहूं वितरण का लाभ उठा रहे हैं।जो कि अति निंदनीय है। उक्त शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहे।


उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए भेजी गेहूं का आने वाले नगर निगम चुनाव में लाभ लेने हेतु भगवंत मान सरकार के नुमाइंदे इसे पंजाब सरकार की उपलब्धि बता लोगो को गुमराह कर रहे है।और सोशल मीडिया पर गेंहू बांटने कीआपनी फोटो अपलोड कर भगवंत मान सरकार को गरीबों का मसीहा बताया जा रहा है। जबकि हकीकत में भगवंत मान सरकार गरीबों का मसीहा नहीं, बल्कि गरीबों के मुंह से निवाला छीनने वाली सरकार है। क्योंकि आप सरकार द्वारा पूरे पंजाब में आपने चहेतो को छोड़ गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले कई हजार लोगो के कार्ड रद्द करने के साथ गेहूं देने में भी 30 प्रतिशत कटौती की है।धीमान ने कहा कि आप सरकार हिटलर नीति अपना कर पंजाब की भोली भाली जनता से धोखा कर रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही पंजाब के लोगो की भावनाओं की कद्र करते हुए उनके हित को लेकर दूरदर्शी फैसले किए है।जबकि भगवंत मान सरकार और उसके विधायक सिर्फ सता सुख भोगने हेतु लोगो को गुमराह कर रहे हैं।

Story You May Like