ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਮਾਨ ਦਾ ਹਲਕਾ ਪੂਰਬੀ ਦੇ ਇਲਾਕਾ ਟਿੱਬਾ ਰੋਡ 'ਚ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ , ਪੱਪੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस,अकाली दल व आप के सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
लुधियाना,26 मई (दलजीत विक्की) भाजपा को उस समय और मजबूती मिली जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व पंजाब भाजपा सचिव अनिल सच्चर की मौजूदगी में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान के नेतृत्व में सेलिब्रेशन प्लाजा नई दाना मंडी गिल रोड में कांग्रेस,अकाली दल व आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आपनी अपनी पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। अश्वनी शर्मा और रजनीश धीमान ने उनको भाजपा परिवार में शामिल होने पर शुभकामनयें दी और पार्टी का सिरोपा पहना कर सम्मानित किया।
भाजपा परिवार में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश तथा जनता के हितार्थ लिए गए फैसलों तथा जनता के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों अनिल भारद्वाज, मुकेश खुराना, मोहित स्याल, इकबाल सिंह दविंदर सिंह, जसदीप सिंह, कृपाल सिंह भट्टी, अमरीक सिंह बबल अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा में शामिल होने वालों में संजय यादव, कमल बिंद्रा, अमनदीप शर्मा, जसप्रीत सिंह, विकास भारद्वाज, डिंपल गोयल, मनु, गुरदीप सैनी, राजेश शिव, जसबीर सिंह, इकबाल सिंह, दविंदर सिंह, जसदीप सिंह, अमित, सोनी, भोला, गुरप्रीत सिंह, सन्नी, रिंकू, बलविंदर सिंह, जसबीर सिंह, भूषण लाल, गुरमेल सिंह, सतबीर सी, राजीव कुमार, विजय कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया और कहा कि वे सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों से अवगत करा भाजपा को मजबूत बनाने में विशेष सहयोग करेंगे।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व पंजाब अध्यक्ष प्रो.राजिंदर भंडारी, मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन, गुरदीप सिंह गोशा, जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा, नरेंद्र सिंह मल्ली, जिला उपाध्यक्ष डा.निर्मल नय्यर, पंकज जैन, महेश शर्मा, हर्ष शर्मा, मनीष चोपड़ा, सचिव नवल जैन, प्रेस सचिव डा सतीश कुमार,सह प्रेस सचिव संजीव धीमान आदि उपस्थित थे।