The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

मोदी सरकार के नौ साल देश में विकास और समृद्धि के प्रतीक:रजनीश धीमान

लुधियाना 27 मई (दलजीत विक्की) भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान जी की अध्यक्षता में, मंडल प्रभारी श्री सुमित टण्डन जी के निर्देशानुसार अग्र नगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक मंडल प्रधान आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में बी,ब्लॉक अग्र नगर कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित की गई ।


बैठक में जिलाध्यक्ष रजनीश धीमान ने प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वारा जन कल्याण हेतु चलाई जा रही नीतियों के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा कि ये नौ साल देश में विकास और समृद्धि के प्रतीक हैं। नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। देश में ना सिर्फ आर्थिक विकास की गति बढ़ी है, बल्कि युवाओं के लिए करोड़ों नए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। इस अवधि के दौरान, देश के बुनियादी ढांचे में जबरदस्त विकास हुआ है और दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।और मंडल कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन दिया।


मंडल प्रभारी सुमित टंडन ने कहा कि 2014 से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने आज पूरे विश्व में अपनी अमिट छाप कायम की है पहले की सरकारों में हमें समस्या लेकर अमेरिका की तरफ देखना पड़ता था आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देखता है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के युवाओं को सही दिशा दिखाई और उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया और आज देश जिस तेजी से प्रगति कर रहा है उसे देखकर देश का हर नागरिक उन पर गर्व महसूस करता है और आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है।


बैठक में पंजाब कार्यकारिणी सदस्य अशोक लूम्बा, डी पी खोसला, संजीव सचदेवा, अशोक गर्ग जी, मंडल के सह अध्यक्ष रुपिंदर गुजराल, अमरदीप सिंह, गौरव शिल्पी, आशीष कलहन, रजनीश गुलाटी, मैडम रीटा अरोड़ा, मंडल महासचिव हिमांशु जिंदल, दिनेश गुप्ता मंडल सचिव, बलदेव राज कतना, दीपक जिंदल, मनोज मोंटी, सौरभ सिंगला, एडवोकेट अश्विनी गुप्ता, परवीन गोयल, भूपेंद्र ग्रेवाल, पंकज बंसल, दीपक जिंदल, रजनीश सुधीर, चंद्रकांत गोगना, छीना, शुभम सूद, प्रभजोत सिंह, महिला मोर्चा महासचिव सुषमा गिरधर जी उपस्थित हुए ।

Story You May Like