The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित के लिए तत्पर : बीएस ठाकुर

डीएल डॉन, लुधियाना : भारतीय जनता पार्टी सुभाष नगर मंडल के महासचिव अशोक के दफ्तर में 101 दिनों की मन की बात को सुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य बुद्ध सिंह ठाकुर, टिब्बा रोड मंडल के प्रभारी जजवीर मनचंदा, अशोक चौधरी, लल्लन प्रसाद, हेमराज, नरेंद्र चौधरी, गोल्डी डोगरा, सुरेंद्र, तनु, सुधीर, रमेश शर्मा, रामस्वरूप आदि ने प्रधानमंत्री की मन की बात बड़े ध्यान से सुनी।


प्रधानमंत्री ने 101 दिनों में मन की बात में बताया कि हमारा देश प्रगति की ओर बढ़ रहा है, हमारे देश में नौजवान लड़के और लड़कियां आगे बढ़ रहे हैं। इसमें उन्होंने बिहार की इंजीनियर विशाखा सिंह की भी बात की। उन्होंने बताया कि बिहार के बच्चे और हमारे देश के बच्चे बहुत आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारे देश के महान वीर विनायक दामोदर सावरकर का भी आज जन्मदिन है, उनको भी सभी ने श्रद्धा से नमन किया। प्रधानमंत्री ने नया भारत नया लोक सभा का आज उद्घाटन किया है। बुद्ध सिंह ठाकुर व अशोक चौधरी जी ने प्रेस को बताया जो विपक्षी पार्टियों ने बहिष्कार किया है, वह ठीक नहीं है। हमारे इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है।


प्रधानमंत्री की तारीफ हमारा पड़ोसी मुल्क भी करता है जो कि हमसे कई बार जंग में हार चुका है। एक हम हैं जो आपस में मरते हैं, एक दूसरे की टांग खींचते है। ठाकुर और चौधरी ने बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने विदेशों में भारत का झंडा बुलंद किया है। वहां के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने हमारे प्रधानमंत्री का स्वागत कैसे किया है यह आप सब ने टीवी पर देखा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में जो फ्री वैक्सीन विदेशों में भेजी थी, उसका नतीजा वह भाविक दृश्य जो प्रधानमंत्री के पैर छूकर धन्यवाद करें। हमारे देश के नौजवानों ऐसे प्रधानमंत्री को कभी नहीं भूल सकते हैं, जो हमारे देश का भला सोचता है और हमारा मान बढ़ा रहे हैं।

Story You May Like