The Summer News
×
Monday, 20 May 2024

संगीतमय श्री सुंदर काण्ड पाठ की चौपाईयां सुन भाव विभोर हुए भक्तजन

कृष्ण गोपाल, लुधियाना : श्री हनुमंत सेवा समिति (संगीत परिवार) द्वारा श्रृंखलाबद्ध संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन ज्योति गुप्ता के निवास न्यू प्रेम नगर पीएयू रोड पर किया गया। सर्व प्रथम समीति संगीत परिवार के निश्चित सुमन व राजू बांसल ने दरबार सजाया पंडित सुशांत ने गणपति आह्वान के उपरांत पाठ का गायन करण शर्मा, सुरिंदर खन्ना, विशाल अग्रवाल ने किया व करण शर्मा ने कोई जावे ना जावे मैं ता जावा गी, भजन गा कर सबको भाव विभोर कर दिया।


इस अवसर पर वंदना गुप्ता, मेघा, शिवाली, निधि, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित ढंड, मुकेश बांसल, हरीश बांसल, मुकेश गुप्ता, राष्ट्रीय हिंदू मंच से पवन शर्मा, सुनीता शर्मा, परमिंदर बजाज, वीना बजाज, सारिका मल्होत्रा, ऐडवोकेट पीयूष बांसल, बावा आनंद, महक आनंद, बेबी सुमन, आदि उपस्थित थे।

Story You May Like