The Summer News
×
Tuesday, 21 May 2024

कायस्थ महासभा की बैठक सम्पन्न : सुधीर

तृप्ता श्रीवास्तव, लुधियाना : कायस्थ महासभा का पूर्व घोषित समय पर बैठक चित्रांश सभा के कार्यालय में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता महासभा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक कयी नये सदस्यों के आने पर सुधीर जी प्रसन्नता व्यक्त किए।


बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों को व्यक्ति एवं संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें पंजाब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा दिल्ली पंजि के डा.ए के सिन्हा को सौंपी गई। पंजाब प्रदेश भर में कायस्थ समाज की तरफ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रतिनिधित्व डा.ए के सिन्हा करेंगे। लंगर सेवा वितरण कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी कायस्थ चित्रगुप्त महासभा के दिलीप श्रीवास्तव को दी गई।


सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विभिन्न सामाजिक कार्यों को विभाजित कर विभिन्न संगठनों को जिम्मेदारी दे जाने से सेवा कार्यों में तेजी आएगी। सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने अपने समस्त सहयोगियों को निर्देश दिए कि वे सभी तन मन धन से सामाजिक कार्यों में जुट जाएं। सेवा ही धर्म है।


अगले माह में कायस्थ महासभा पंजाब के विभिन्न शहरों में विभिन्न आयु वर्गों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा।
बैठक सर्व सुधीर कुमार श्रीवास्तव, लाखन लाल, डा.ए के सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, नागेन्द्र श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अंत सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने आज हुए समस्त चित्रगुप्त वंशजों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Story You May Like